100 Hanuman Chalisa in Hindi
100 बार पढ़ी हनुमान चालीसा फिर देखो क्या हुआ – हनुमानजी के चमत्कार की सच्ची घटना
दोस्तों आज का अनुभव बिल्कुल अद्भुत है, ये अनुभव हनुमानजी की भक्ति और हनुमान चालीसा की शक्ति का एक और उदाहरण है, ये अनुभव देखने के बाद भगवान पर बढेगा विश्वास आपका, तो ध्यान से इस वीडियो को देखिये और समझिये, 100 Hanuman Chalisa in Hindi
मैं अपना नाम गुप्त रखना चाहती हूँ, मेरी उम्र 30 साल है और मैं बिहार की रहनेवाली हूँ, मैं हनुमानजी को अपना बड़ा भाई मानती हूँ और वैसे तो मुझपर कई बार हनुमानजी की कृपा हुई है जहाँ मैंने हनुमानजी के आशीर्वाद को महसूस किया है, आज मैं उनमें से एक अनुभव शेयर करना चाहती हूँ जो हनुमानजी की वजह से संभव हुआ है,
अप्रैल 2011 में जब मैं अपने ग्रेजुएशन के लास्ट इयर में थी तभी से मैंने हनुमानजी की पूजा करना शुरू किया था और मैं ग्रेजुएशन की स्टडी के साथ-साथ कॉम्पिटिटिव एक्साम्स की भी तैयारी कर रही थी,
अप्रैल 2012 में मेरा ग्रेजुएशन कम्पलीट हुआ और दिसम्बर 2012 में मेरा सिलेक्शन एक बहुत ही रेपुटेड गवर्नमेंट जॉब के लिए हो गया, मैं और मेरी फॅमिली बहुत खुश थे कि हनुमानजी की कृपा से मुझे इतनी अच्छी गवर्नमेंट जॉब लग गयी,
इसके बाद मुझे शादी के लिए रिश्ते आने लगे लेकिन हमें वो रिश्ते पसंद नहीं आ रहे थे और मेरे जॉब के कम्पेटिबल नहीं थे, 2-3 साल तो ऐसे ही बीत गए, फिर जनवरी 2016 से हम लोग शादी को लेकर बहुत सीरियस हो गए, लेकिन हमें कोई सूटेबल लड़का नहीं मिल रहा था, 100 Hanuman Chalisa in Hindi
मुझे अपने हनुमान जी पे पूरा विश्वास था की मेरे लिए अच्छा रिश्ता जरूर आएगा, मैंने मंगलवार को उपवास रखना भी शुरू कर दिया क्योंकि मुझे अच्छा लगता था, उपवास रखने से एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी मुझे महसूस होती थी, लेकिन आस-पास के लोग मुझे सुनाते थे कि हनुमानजी की खुद की शादी नहीं हुई तो वो तुम्हारी कैसे करवा देंगे,

लोग मुझे कहते थे कि थोड़ा कोम्प्रोमाईज़ कर लो, जो भी मिल रहा है उसमे ही कही शादी कर लो, ज्यादा लेट हो गया है अब कितना लेट करोगी, लोग तो मुझे ये भी कहते थे की तुम तो दिखने में भी अच्छी हो और अच्छी जॉब में भी हो फिर क्यों इतना लेट हो रहा है,
शादी को लेकर हमारे कुछ ज्यादा क्राइटेरिया भी नहीं थे, हम बस चाहते थे की मैं जैसी जॉब में हूँ उसके बराबर ही मिले, करीब 5 साल हमने बहुत स्ट्रगल किया, 3-4 बार तो ऐसा हुआ की दोनों साइड से सब कुछ पसंद था और आगे का प्रोग्राम भी फाइनल हो गया, फिर लास्ट में जाकर लड़के वालों की तरफ से ना आई,
मुझे हनुमान जी पे पूरा भरोसा था और मैंने सोच लिया था की जब मुझे सब कुछ पसंद आएगा तभी शादी करूंगी और मैं शादी को लेकर कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं करना चाहती थी, क्योंकि शादी का डिसिशन जिंदगी का सबसे बड़ा डिसिशन होता है,
फिर अप्रैल 2020 में मुझे आपका चैनल दिखा और उसमे मैंने 100 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का महत्व देखा लेकिन तब मैंने उसे इतना सीरियसली नहीं लिया,
जनवरी 2021 में मेरे साथ फिर वही हुआ, दोनों तरफ बात चल रही थी और जो मीडिएटर थे यानी जो रिश्ता लाये थे उन्होंने कहा की यहाँ तो रिश्ता पक्का ही समझो, लेकिन आखिर में लड़के वालों ने ना कर दिया, मेरे माता पिता बहुत दुःखी थे और उन्हें ऐसे देखकर मुझे भी बहुत दुःख हो रहा था, 100 Hanuman Chalisa in Hindi
फिर अप्रैल 2021 में मैं फिर से यूट्यूब पे आपका चैनल देख रही थी, तभी मुझे फिर से 100 बार हनुमान चालीसा पढ़ने के अनुभव वाला वीडियो दिखा, उसे देखकर ही मैंने भी 100 बार हनुमान चालीसा पढ़ने का निश्चय किया और अगले मंगलवार सुबह नहाकर 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया,
पढ़े: 108 बार हनुमान चालीसा पढ़ी और अर्जी लगाई – हनुमानजी का चमत्कार
जयेश भाई आप विश्वास नहीं करोगे कि उसके अगले दिन ही यानी बुधवार को फिर से एक रिश्ता आया और जब मैंने सारे डिटेल्स देखे तो पता चला कि लड़के ने इंडिया के एक बहुत ही रेपुटेड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और मास्टर्स की डिग्री भी ली है और UPSC का एग्जाम क्लियर करके अच्छी जॉब लगी है,
वो रिश्ता मुझे बहुत पसंद आया लेकिन मैं खुश नहीं थी, मुझे डर लग रहा था की इतना अच्छा प्रोफाइल है उन्हें तो बहुत सारे रिश्ते आते होंगे और ये लोग मुझे क्यों सेलेक्ट करेंगे, मुझे डर था कि बात आगे बढ़ाके आखिर में ना ही कर देंगे,
एक हफ्ते में ही दोनों के परिवार मिले और उसके 2 महीने में हमारी इंगेजमेंट भी हो गयी, सब कुछ बहुत ही फ़ास्ट हुआ, मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा था की उन्होंने हाँ कहा है और मेरी इंगेजमेंट भी हो गयी,
इंगेजमेंट के 5 महीनो के बाद जब मैं 30 साल की हो गयी थी हमारी शादी भी हो गयी, मैं जैसा चाहती थी सब कुछ वैसा ही मिला और जितने भी प्रोफाइल शादी के लिए पहले आये थे उनमें से इनका प्रोफाइल सबसे अच्छा था,
मैं मानती हूँ की ये सब मेरे हनुमानजी की कृपा से और 100 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से ही संभव हो पाया है, मुझे यकीन है की प्रभु हमारे ऊपर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगे और जयेश भैया मैंने आपका चैनल देख कर ही 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, 100 Hanuman Chalisa in Hindi
तो दोस्तों देखा आपने प्रभु के घर देर है अंधेर नहीं और हनुमान जी की भक्ति और हनुमान चालीसा की शक्ति को तो आप सभी जानते है, जो कोई भी सच्चे दिल से हनुमानजी की शरण में जाता है वो कभी निराश नहीं लौटता, बस जरुरत है तो सच्ची भक्ति और अच्छे कर्म की देखना धीरे-धीरे आपके बंद रास्ते खुलने लगेंगे…तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली।
100 Hanuman Chalisa in Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.