Hanuman Bahuk ka Chamatkar in Hindi
मेरा सर फट रहा था – क्या गलती हुई मुझे प्रभु – हनुमानजी के चमत्कार की सच्ची घटना
दोस्तों आज की युवा पीढ़ी आज के इस अनुभव से सीख ले सकती है की जो कोई भी प्रभु की शरण में जाता है और सच्चे दिल से प्रभु से प्रार्थना करता है, प्रभु उसके सारे संकट हर लेते है, आखिर क्या हुआ था इस भक्त को और कैसे प्रभु की शरण में जाने के बाद उनका जीवन बदला आईये जानते है, तो ध्यान से इस वीडियो को देखिये और समझिये, Hanuman Bahuk ka Chamatkar in Hindi
मैं अपना नाम और जगह गुप्त रखना चाहता हूँ, सबसे पहले जयेश भाई आपको बहुत-बहुत धन्यवाद की आप इतना अच्छा कार्य कर रहे है, प्रभु आपको और उनके सभी भक्तों को सुखी रखे, आज मैं आपसे मेरे साथ घटित हुआ हनुमानजी की कृपा से जुड़ा अनुभव शेयर करना चाहता हूँ,
कुछ समय पहले की बात है, जून 2021 में मुझे सर और गर्दन में बहुत दर्द होने लगा, पहले मुझे लगा की ये सामान्य दर्द होगा, पर जब एक महीना हो गया और वो दर्द नहीं गया तो मैं बहुत डर गया, मैंने बहुत से डॉक्टरों को भी दिखाया, कोई कहता की माइग्रेन है तो कोई कुछ और बोलता,
किसी भी दवाई का कोई असर नहीं हो रहा था, वो एक नर्व पेन था मतलब नसों का दर्द और वो बहुत ज्यादा पेनफुल होता था, लगता था की किसी ने मेरे सर की खाल निकाल दी हो, फिर ऐसे ही समय बीतता गया और 2022 शुरू हो गया, मेरी हालत तो जिंदा लाश की तरह हो गयी थी, Hanuman Bahuk ka Chamatkar in Hindi
मैं रोज सुबह और शाम के समय राम स्तुति, हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक भी पढता था, पर मैं हमेशा प्रभु से कहता कि मैंने क्या गलत कर्म किये जो मुझे इतना ज्यादा दुःख मिल रहा है इस जनम में और मैं रोता रहता था,
फिर फरवरी आया और अचानक मेरा सर दर्द इतना बढ़ गया की मुझे चक्कर आने लगे, कभी-कभी तो मुझे डर लगता था की कई मुझे कोई खतरनाक बीमारी तो नहीं, मैंने अपने शहर के सबसे बड़े हॉस्पिटल में भी दुखाया, कोई बिमारी नहीं निकलती थी, सब माइग्रेन की दवाई पकड़ा देते थे,
यहाँ तक कि एक डॉक्टर ने तो ये भी बोला कि मेरा पेट ख़राब है जिसकी वजह से ये सब हो रहा है, लेकिन सिर्फ मैं ही जानता था कि कितना खतरनाक दर्द हो रहा था मुझे, ये सर दर्द नार्मल नहीं था,

फिर मैंने अपने प्रभु की और भक्ति करनी शुरू कर दी और एक दिन मैंने आपके चैनल पर आपकी एक लाइव स्ट्रीम वीडियो देखि, उसमे आपने हनुमान बाहुक पाठ के बारे में बताया था, जयेश भाई मुझे उस समय ऐसा लगा की जैसे खुद मेरे प्रभु हनुमानजी ने ही मुझे वो वीडियो दिखाई हो और आप भी मेरे लिए उन लोगो में से हो जिनको मैं हनुमानजी का आशीर्वाद मानता हूँ अपने लिए,
फिर मैंने हनुमान बाहुक का डेली पाठ करना शुरू कर दिया, जयेश भाई आप मानोगे नहीं इस पाठ को शुरू करने के बाद मुझे मेरी सेहत में फर्क महसूस हुआ, पर दर्द अभी भी था, फिर मैंने हनुमानजी के सामने प्रार्थना की कि, “प्रभु अब और देर मत करो, मुझे जल्दी ठीक कर दो”, Hanuman Bahuk ka Chamatkar in Hindi
पढ़े: 24 साल बाद सब पलट गया – हनुमान चालीसा पाठ की शक्ति – बजरंगबली के चमत्कार की सच्ची घटना
और उसके अगले दिन मेरी मम्मी मुझे एक होमियोपैथी डॉक्टर के पास लेकर गई और जयेश भाई शायद उन्हें भी मेरे बजरंगबली ने ही भेजा था मेरे लिए, उस डॉक्टर ने मुझसे कहा की टेंशन मत लो सब ठीक हो जायेगा, ये नसों की प्रॉब्लम है और मैं इसे ठीक कर दूंगी, बस थोड़ा धीरज रखो समय के साथ सब ठीक हो जायेगा,
आप जानते होंगे जयेश भाई की होमियोपैथी दवाई बहुत देर से असर करती है, पर बीमारी को जड़ से दूर कर देती है, पर मैं तो तब हैरान हुआ जब सिर्फ 2 दिन में ही मुझे बहुत ज्यादा फर्क महसूस हुआ और ऐसे ही वो दवाई खाते हुए मुझे 2 महीनो बाद मेरा वो सर दर्द बिलकुल ठीक हो गया,

अभी भी मुझे कभी कभी थोड़ा सा पेन हो जाता है, लेकिन पहले जो 100% पेन था वो अब 1% भी नहीं रहा, मेरे हनुमानजी ने ही अलग-अलग रूपों में और अलग-अलग लोगो के जरिये मुझे ठीक किया मैं उनका सदा आभारी रहूँगा,
और हाँ जयेश भाई आपसे एक और बात करनी थी, पहले मैं हर रोज बजरंग बाण का पाठ करता था, पर अब मैंने वो छोड़ दिया है, क्योंकि हम उस पाठ में अपने प्रभु को उनके आराध्य प्रभु श्री राम की शपथ देते है, वो अच्छी बात नहीं है,
इसलिए मैंने अपने हनुमान जी को बोला हुआ है की प्रभु, प्लीज हमेशा जब मैं आपको याद करूँ तो मेरी पुकार जरूर सुनना, मैं नहीं चाहता की मैं आपको श्री राम की दुहाई दूँ, मेरी मदद करना प्रभु, जयेश भाई हनुमान जी ही मेरे लिए सब कुछ है, वे ही मेरे गुरु है, उन्होंने मुझे पूरा बदल कर रख दिया,
जयेश भाई और एक बात बताना चाहता हूँ, जब मैं बीमार था तब मेरे घर पर हर मंगलवार के दिन एक बूढ़ा बंदर आ जाता था और मुझे देखता रहता था, मुझे पता था कि वे मेरे बजरंगबलि है और मुझसे मिलने आते है, जब भी वे आते तो उन्हें देखकर मेरी आँखें भर आती थी, Hanuman Bahuk ka Chamatkar in Hindi
जब वे आते तो मुझे ऐसा लगता था की वो बोलते थे कि तू डर मत मैं हूँ ना तेरे साथ और जयेश भाई समय के साथ साथ प्रभु पर मेरा विश्वास इतना बढ़ गया की अब मुझे डर नहीं लगता, मुझे पता है की मेरे साथ प्रभु है, आप सच कहते हो जयेश भाई “तो ऐसे ही है हमारे हनुमान जी”,
तो दोस्तों देखा आपने जो कोई भी प्रभु की शरण में गया समझो उसका जीवन बदला, बस जरुरत है तो अटूट विश्वास की अपने आपको उनके लिए समर्पित कर दो और अच्छे कर्म कर जाओ, देखना दुनिया का कोई संकट आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा….तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.
Hanuman Bahuk ka Chamatkar in Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.