41 दिन रोज 11 बार हनुमान चालीसा करने का संकल्प

41 दिन रोज 11 बार हनुमान चालीसा करने का संकल्प
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

41 दिन रोज 11 बार हनुमान चालीसा करने का संकल्प – बजरंगबली के चमत्कार की सच्ची घटना

दोस्तों मैंने कई बार कहा है कि जब एक सच्चा भक्त संकट में होता है तो प्रभु किसी न किसी रूप में या किसी के माध्यम से उसकी सहायता जरूर करते है, आखिर क्या हुआ था या भक्त को और कैसे हनुमानजी ने उसकी सहायता की, जानकार आप खुद कहोगे कि ये तो सिर्फ हमारे बजरंगबली ही कर सकते है, तो ध्यान से पढिए और समझिये, 11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

प्रणाम जयेश भाई और सभी भक्तों को जय श्री राम, मेरा नाम आकाश है और मैं पंजाब का रहनेवाला हूँ, आज मैं प्रभु की कृपा से गवर्नमेंट जॉब कर रहा हूँ, मेरा सारा जीवन ही मेरे हनुमानजी की कृपा से आगे बढ़ रहा है, मेरे प्रभु ने हमेशा मेरा साथ दिया है और हमेशा मुश्किलों से निकाला है, आज मैं उनमें से एक अनुभव आप सभी से शेयर करना चाहता हूँ जिससे प्रभु पर मेरा विश्वास और बढ़ गया,

मेरी माँ अक्सर बीमार रहती है, 2017 में जब उन्हें लिवर की प्रॉब्लम आयी थी तब मैंने उनको एक बड़े डॉक्टर के पास ट्रीटमेंट दिलवाया था, पर डॉक्टर ने हमें बिमारी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया था पर ट्रीटमेंट से आराम मिल रहा था तो हम खुश थे, 11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

लेकिन वो डॉक्टर टेस्ट पर टेस्ट करवाये जा रही थी जो काफी महंगे थे, उनमें से एक फाइब्रोस्कैन का टेस्ट इसी बीच हमने दिल्ली से करवा लिया था जिसमे KPA 17.5 आयी थी, मतलब माँ को लिवर सिरोसिस की प्रॉब्लम शुरू हो चुकी थी, पर डॉक्टर ने हमें इन रिपोर्ट्स के बारे में कभी कुछ क्लीयरली नहीं बताया की क्या बात है,

शायद वो सिरोसिस होने के कारण को पता लगाने के लिए टेस्ट करवा रही थी और टेस्ट भी इतने महंगे थे तो हम कंटिन्यू इतने सारे टेस्ट अफ़्फोर्ड नहीं कर पाए और फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स के कारण हमें ट्रीटमेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा और माँ कुछ दिनों बाद फिर से पहले जैसे बीमार रहने लगी और हम छोटे-बड़े डॉक्टरों के पास ट्रीटमेंट लेते रहे,

इसी बीच जनवरी 2022 आते-आते माँ ज्यादा बीमार हो गयी और तब मैंने शहर के MD डॉक्टर से ही चेक अप कराया तब मैंने डॉक्टर को फाइब्रोस्कैन की रिपोर्ट के बारे में बताया, तब उन्होंने मुझे बताया की ये तो सिरोसिस है ट्रीटमेंट नहीं लिया तो बढ़ जायेगा, उस डॉक्टर ने काफी ज्यादा दवाईयां दे दी थी पर माँ को उनसे बिलकुल भी आराम नहीं आ रहा था, 11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

तब इसी बीच हमने हमारे घर में एक हवन करवाया, ताकि इन प्रॉब्लम्स से बचा जा सके, क्योंकि पंडित जी ने बताया कि कुछ ग्रह का चक्कर है और कुछ किया कराया है, क्योंकि हम पूजा-पाठ बहुत करते थे पर वैसा रिजल्ट नहीं मिल रहा था,

तो पंडितजी ने बताया कि किये कराये के कारण आपका पूजा-पाठ लग नहीं रहा है, तो हमने उनसे हवन करवा लिया और उसी हवन में मैंने बजरंगबली के 41 दिन रोज 11 हनुमान चलीसा करने का संकल्प ले लिया, संकल्प लिया तब माँ कुछ ठीक थे तो मैंने घर की और मेरी जॉब की कुछ प्रोब्लेम्स यानी सभी प्रॉब्लम्स को दूर करने की इच्छा से संकल्प लिया था और पाठ शुरू कर दिए,

और प्रभु की कृपा से फिर एक दिन एक बड़े डॉक्टर जो लिवर स्पेशलिस्ट है 120 km दूर दूसरी स्टेट में है उनका मुझे ध्यान आया और मैं माँ को उनके पास ले गया, वहा जाकर डॉक्टर को मैंने पिछले सभी ट्रीटमेंट और टेस्ट के रिपोर्ट्स दिखाए और रिपोर्ट्स देखते ही डॉक्टर ने कहा कि लिवर को नुकसान तो हुआ है बाकी कितना हुआ है ये देखने के लिए मैं कुछ टेस्ट करवाता हूँ और उन्होंने भी टेस्ट शुरू किये,

और जब रिपोर्ट्स आई तब डॉक्टर ने कहा कि लिवर को 40-45% नुकसान हुआ है, यानी सिरोसिस ने लिवर को इतना फाइबर में बदल दिया है जिसका कोई ट्रीटमेंट नहीं है और बाकी लिवर पर ऐसे पेशेंट सिर्फ 2-5 साल ही निकाल पाते है,

11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

ये सुनकर तो मेरे पैरो तले जमीन हिल गयी, फिर डॉक्टर ने कहा कि 4 सिम्पटम्स ऐसे होते है जिस केस में लाइफ इतनी रह जाती है, पर लकीली आपकी माँ में ऐसे कोई सिम्पटम्स नहीं है और ये पता चल जाए की सिरोसिस क्यों हुआ और उसका ट्रीटमेंट कर दे तो लाइफ अच्छी हो सकती है, 11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

ये बोलकर डॉक्टर ने टेस्ट्स लिखने शुरू किये और ये वही टेस्ट्स थे जो उस डॉक्टर ने तब लिखे थे जो उस टाइम हम फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स के कारण नहीं करवा पाए थे, पर अब गवर्नमेंट जॉब में सैलरी अच्छी होने के कारण करवा पाया, डॉक्टर ने कहा कि इन टेस्ट की रिपोर्ट्स 5-6 दिनों में आ जाएगी, अभी मैं 15 दिन के लिए दवाई देता हूँ, 15 दिन बाद आप दुबारा आओगे तब नए रिपोर्ट्स के हिसाब से दवाई दूंगा,

जयेश भाई मैंने वो 15 दिन बहुत मुश्किल से निकाले, मैं घर आकर बहुत रोया कि मैंने तभी ये टेस्ट्स क्यों नहीं करवा लिए, क्योंकि उस डॉक्टर ने हमें इस बारे में इतना क्लीयरली नहीं बताया था, अगर फाइनेंसियल प्रॉब्लम ना होती तो आज ये सिचुएशन नहीं आती, पर अब क्या हो सकता है,

मैं उन दिनों संकल्प के अनुसार पाठ कर रहा था तब मैंने मेरे प्रभु से पाठ करते हुए सिर्फ यही माँगा के किसी तरह माँ की रिपोर्ट्स नॉर्मल आ जाए बस और डॉक्टर कह दे की अब लाइफ का कोई डर नहीं है दवाई से ठीक हो जायेंगे, क्योंकि मुझे विश्वास था की असम्भव को सम्भव मेरे बजरंगबलि ही कर सकते है, यही सोचकर मैं डेली पाठ करता रहा,

और एक बात जब मैं पहली बार उस डॉक्टर के पास जाने वाला था उससे एक दिन पहले शाम को मेरी ऑफिस में एक अंकल है जो जोतराम जी के भक्त है वो बैठे थे, जब मैंने उन्हें माँ को डॉक्टर के पास ले जाने की बात की थी तब उन्होंने हाथ उठाकर ही बोल दिया की चिंता मत करो 3 दिन में ही ठीक हो जायेंगे,

पढ़े: छूना तो दूर कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर पायेगा – हनुमानजी का रोंगटे खड़े कर देनेवाला चमत्कार

और जब मैं रिपोर्ट्स करा कर आया तब उन्होंने पुछा की क्या आया है? तब उनको बताते-बताते मैं रो पड़ा था तो उन्होंने कहा कि टेंशन मत लो सब ठीक होगा और अपने जोतराम जी का नाम लिया जिन्हे वो चौधरी के नाम से बुलाते है और मुझे अपने घर आने को कहा, 11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

मैंने माँ पापा से उनके बारे में बात की और उनके घर पर दोनों को चलने के लिए मना लिया और जब हम उनके घर गए तो उन्होंने ज्योत करके अपने गुरु का ध्यान किया और बताना शुरू किया की माँ को उनके बचपन में ही किसी ने उनपर कुछ करवा दिया था और तभी धीरे-धीरे वो बीमारियों में उलझते जा रही है,

इसके अलावा उन्होंने हमें हमारी फॅमिली की काफी पुरानी हिस्ट्री के बारे में बताया जो की माँ और पिताजी को ही पता थी, तब उन्होंने कुछ उपाय बताए और बोला कि माँ ठीक हो जाएगी और रिपोर्ट्स भी सही आएगी टेंशन मत लो और इसके अलावा उन्होंने मुझे हनुमानजी के कुछ उपाय करने को भी कहा,

उसके बाद मैं 15 दिन बाद डॉक्टर के पास दुबारा गया और रिपोर्ट्स के बारे में पुछा तो उन्होंने कहा कि 3 में से 2 रिपोर्ट्स पॉजिटिव आयी है और एक नेगेटिव है, यानी उनको जो शक था उसी कारण माँ को सिरोसिस हुआ था, उस डिजीज को ऑटो इम्यून कहते है और पक्का करने के लिए उन्होंने एक और सैंपल लिया है और ऑटो इम्यून का ट्रीटमेंट स्टार्ट कर दिया ताकि वो जल्दी ठीक हो जाए,

डॉक्टर की ये बात सुनकर मैं बहुत खुश हुआ और मैंने मन ही मन मेरे बजरंगबलि और जोतराम जी को बहुत धन्यवाद किया, हॉस्पिटल से बाहर आते-आते मैं बहुत ही शान्ति महसूस कर रहा था, मैंने एक बार फिर से अंदर जाकर डॉक्टर से कन्फर्म किया कि माँ को अब लाइफ का कोई रिस्क तो नहीं है ना, उन्होंने कहा नहीं इसमें ट्रीटमेंट अच्छा है और लाइफ भी अच्छी होगी चिंता की कोई बात नहीं, 11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

ये सुनकर मेरे मन को और भी तसल्ली हो गयी और प्रभु को याद करके मैं उनका बार-बार शुक्रिया कर रहा था और अंकल जी के घर जाकर फिर से मैंने उनके मंदिर में जोतराम जी का भी धन्यवाद किया,

तो जयेश भाई ऐसे मेरे और मेरी माँ के ऊपर हनुमानजी की कृपा हुई, उन अंकल को तो मैं पिछले 3 से 4 सालों से जानता था पर कभी ऐसी कोई बात नहीं हुई की वो अपने बारे में ऐसा कुछ बताए, ये सब मेरे प्रभु की ही कृपा मानता हूँ की उन्होंने मुझे राह दिखाई और अंकल और जोतराम जी को माध्यम बनाकर मेरा इतना बड़ा संकट दूर किया और माँ के ऊपर बचपन से किया कराया था उसका भी निवारण का रास्ता दिखाया, ये बिलकुल सच है कि बजरंगबली अपने भक्तों पर हमेशा कृपा करते रहते है,

तो दोस्तों देखा आपने एक और असंभव कार्य को सम्भव किया हमारे बजरंगबली ने, संकट समय में बस दिल से उन्हें याद करिए और सच्चे दिल से हनुमान चालीसा का पाठ करिये, देखना वे किसी न किसी रूप में या किसी के माध्यम से आपकी सहायता जरूर करेंगे….तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.


11 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi, पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.

Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Related Post

error: Content is protected !!