24 साल बाद सब पलट गया – हनुमान चालीसा पाठ की शक्ति

Hanuman Chalisa Chamatkar Hindi
24 साल बाद सब पलट गया – हनुमान चालीसा पाठ की शक्ति
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Hanuman Chalisa Chamatkar Hindi

24 साल बाद सब पलट गया – हनुमान चालीसा पाठ की शक्ति – बजरंगबली के चमत्कार की सच्ची घटना

दोस्तों मैंने कई बार आपसे कहा है की हनुमान चालीसा में इतनी शक्ति है जिसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते, सच्चे दिल से हनुमान चालीसा का पाठ करने से बड़े-बड़े संकट दूर हो जाते है, असंभव कार्य संभव हो जाते है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते, Hanuman Chalisa Chamatkar Hindi

ऐसा ही कुछ इस भक्त के साथ हुआ, ऐसा क्या हुआ था इस भक्त को और कैसे हनुमानजी की शरण में जाने के बाद उनका जीवन बदला आईये जानते है, तो ध्यान से इस अनुभव को पढिए और प्रभु की महिमा को समझिये,

मेरा नाम सरिता है और मैं नई दिल्ली की रहनेवाली हूँ, मेरी उम्र 46 वर्ष है, मेरे पति गवर्नमेंट जॉब करते है तथा मेरे दो बच्चे है, जयेश भाई सबसे पहले ये बता दूँ की मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूँ, मैं आपकी चैनल से पिछले दो महीनो से जुडी हूँ, आज मैं आपसे मेरे साथ घटित हुआ हनुमान जी के चमत्कार से जुड़ा अनुभव शेयर करना चाहती हूँ,

जयेश भैया जीवन में मैंने बहुत दुःख झेले है और मैंने मेरे जीवन में काफी परेशानियां भी देखि है, मेरा पारिवारिक और वैवाहिक जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा है,

तकरीबन 7 महीने पहले मेरे एक फ्रेंड जिसका नाम दिवाकर प्रताप सिंह है जो बिहार के रहनेवाले है, जो स्वयं हनुमानजी के अनन्य भक्त रहे है, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमानाष्टक, हनुमान बाहुक और सुंदरकांड का पाठ करते है, उन्होंने ही मुझे रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहा और आपके चैनल और आपके विषय में बतलाया,

Hanuman Chalisa ki Power in Hindi

उनकी सलाह पर अमल करते हुए मैं रोजाना हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक का पाठ करने लगी हूँ और खाली समय में, काम करते हुए मैं आपके हनुमान जी के अद्भुत चमत्कार के वीडियोस सुनने लगी हूँ, जिससे मुझे बेहद आत्मिक शांति मिलने लगी, Hanuman Chalisa Chamatkar Hindi

मेरी जिंदगी में धीरे-धीरे बदलाव आने लगा, मेरे पति पहले काफी नशा करते थे, मेरे घर का माहौल बेहद ख़राब हो गया था, बच्चे अपने पापा से नफरत करने लगे थे, पता नहीं पर अचानक ही उन्होंने नशा करना बेहद कम कर दिया, बच्चों से भी प्यार करने लगे, घर का माहौल भी बेहद सुखद हो गया है,

मेरी शादी को 24 साल हो गए है, तभी से मेरे पति ने कुछ पर्सनल रीज़न की वजह से मेरे मायके से मेरा नाता तुड़वा दिया, मैं अपने घर भाई बहन को याद करके बेहद रोती थी, उन्होंने मुझपर जो जुल्मो सितम किया सो अलग,

जयेश भाई क्या कहूँ आपसे, मन ही मन, अन्दर ही अन्दर मैं घुट-घुट कर जीती थी, मैं इसे अपनी नियति मान चुकी थी, यहाँ तक कि मैंने खुद को ही सम्भाल लिया कि अब उनके बिना ही जीना है, 24 साल गुजर गए मैं उस दरमियान बुझि-बुझी सी खोयी-खोयी सी रहती थी, खुद ही अपना मन बहलाती थी, अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगता था, खामोशी से रिश्ता जोड़ लिया था, पर अंदर से मैं बेहद मजबूत हो चुकी थी,

पढ़े: मंगलवार को पढ़ी 7 बार हनुमान चालीसा और सब पलट गया – बजरंगबली के चमत्कार की सच्ची घटना

फिर चार महीने पहले ही अचानक एक दिन, मेरे मायके से फ़ोन आया की हम आपसे मिलने आपके घर आ रहे है, ये सुनकर तो मेरी ख़ुशी का ठिकाना ना रहा, मैं मन ही मन हनुमान दादा को प्रणाम करने लगी और मुझे दृढ़ विश्वास हो गया कि हो ना हो ये हनुमान चालीसा के नियमित पाठ का ही असर है,

फिर कुछ समय में ही हनुमानजी की कृपा से मुझे मेरे पापा के पैतृक संपत्ति में मुझे मेरा हिस्सा भी मिला, इनफैक्ट वो प्रॉपर्टी वाला मामला मेरे बगैर संभव ही नहीं था, धीरे-धीरे हनुमानजी की कृपा से मेरे बंद रास्ते खुलने लगे जिसकी मुझे कल्पना भी नहीं थी, Hanuman Chalisa Chamatkar Hindi

और मैं आपको बता दू जयेश भैया इसके बाद समाज में मेरा मान सम्मान बेहद बढ़ गया, चारो तरफ से आदर मिलने लगा, जिसकी मुझे उम्मीद ही नहीं थी, मैं कहाँ तक बताऊ आपको जहां भी जाती हूँ लोग बेहद आदर और प्यार देते है ख़ास कर रिश्तेदार,

हनुमान चालीसा के निरंतर पाठ से मुझमे पॉजिटिव एनर्जी आई है, अब तो मैं और मेरे परिजन बेहद खुश रहने लगे है, हनुमानजी ने बिन मांगे ही इतना सब कुछ दे दिया है, सेहत में भी सुधार हुआ है, अपने अंदर एक अलग ही पॉजिटिव एनर्जी को महसूस करती हूँ, सच में अब प्रभु पर ऐसा विश्वास हो गया है कि बजरंगबली हमेशा मेरे साथ रहते है, मुझे हर मुश्किल स्थिति से बाहर निकालते है,

एक बात तो मैं बताना ही भूल गयी, मेरे उस दोस्त ने मुझे सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान दादा के दर्शन करने को बोला था, उन्होंने मुझे वहां जाने के लिए फ़ोर्स भी किया था और यहाँ तक बताया था कि जयेश भैया की जिंदगी भी वहां जाने और हनुमान दादा के दर्शन करने से ही बदली है, जयेश भाई वे बेहद मानते है आपको, Hanuman Chalisa Chamatkar Hindi

फिर मैं पिछले दिनों सारंगपुर कष्टभंजन हनुमान दादा के दर्शन करने अपनी बहन और बेटे के साथ गयी थी, वहा तो मेरी नज़र बस आपको ढूंढने लगी, पर आप नहीं दिखे, मुझे तो लगा था जैसे एक सब्सक्राइबर, जिनसे आपने वीडियो कॉल पे बात की थी, उन्हें आप सारंगपुर में मिले थे, तो मैंने सोचा शायद मुझे भी दिख जाए, पर आप नहीं दिखे,

सारंगपुर की बात करूँ तो हनुमान दादा के दर्शन करके मैं धन्य हो गयी, वहां की ऊर्जा ही अलग थी, अद्भुत थी, अविश्वसनीय थी, मुझे तो वहाँ से आने का मन ही नहीं हो रहा था, पर क्या करूँ अगले दिन की ही ट्रैन थी,

आप बिलकुल ठीक कहते है दादा जिनको बुलाते है वही सारंगपुर जा पाते है, हनुमान दादा ऐसे ही अपना आशीर्वाद हम सभी भक्तों पर बनाये रखे, जयेश भैया आप सदा खुश रहे, ईश्वर आपकी सभी मुरादें पूरी करे,

तो दोस्तों देखा आपने प्रभु कभी भी अपने सच्चे भक्त को दुखी नहीं देख सकते, बस जरुरत है तो एक अटूट विश्वास की, सच्चे दिल से उनका स्मरण करिये, देखना वे आपकी झोली खुशियों से भर देंगे….तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.


Hanuman Chalisa Chamatkar Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.

Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Related Post

error: Content is protected !!