मंगलवार को पढ़ी 7 बार हनुमान चालीसा और सब पलट गया

7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
मंगलवार को पढ़ी 7 बार हनुमान चालीसा और सब पलट गया
Facebook
LinkedIn
WhatsApp

7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

मंगलवार को पढ़ी 7 बार हनुमान चालीसा और सब पलट गया – बजरंगबली के चमत्कार की सच्ची घटना

दोस्तों आज का ये अनुभव बिल्कुल अद्भुत है, इस अनुभव से हमें पता चलता है कि हनुमानजी अपने सच्चे भक्त को जीवन के हर कदम पर कैसे संभालते है और उसकी रक्षा करते है, तो ध्यान से इस अनुभव को पढिए और ज्यादा से ज्यादा हमारे प्रभु की महिमा को शेयर करे, 7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

मेरा नाम राहुल है और मैं ओडिशा का रहने वाला हूँ, जयेश भाई सबसे पहले तो आपको प्रणाम, आप जो कार्य कर रहे है इस कलयुग में लोगो को हनुमानजी की महिमा बताकर वो बहुत अच्छा कर रहे है, आज मैं मेरे साथ घटित हुए अपने कुछ अद्भुत अनुभव आपसे शेयर करना चाहता हूँ,

2 साल पहले की बात है पहले से मैं शिवजी की भक्ति और पूजा-पाठ करता आ रहा हूँ, पर पता नहीं क्यों प्रभु की पूजा-पाठ करने के बाद भी मेरे जीवन में परेशानी आने लगी,

एक बार मेरी नाक के अन्दर से कुछ निकल रहा था, वो चीज़ क्या थी मुझे नहीं पता, फिर धीरे-धीरे मेरे गले में दिक्कत होने लगी, मैं जब खाना खाता था तो मेरे गले में खाना फंस जाता था, ये सब होने पर मैं बहुत परेशान हो गया था,

मैं बस अपने मन में ये ही सोचता कि प्रभु मुझसे ऐसी क्या गलती हुई है जिसकी सज़ा मुझे मिल रही है, ये सब बात मैंने घर में सबको बतायी की मेरे गले में कुछ हो गया है और मैं खाना तक नहीं खा पा रहा हूँ,

उसके कुछ समय बाद मेरे गले का ऑपरेशन हुआ और सब ठीक हो गया, मैं पूजा-पाठ करता रहा, लेकिन कुछ महीनो बाद मुझे फिर दिक्कत आयी, मुझे पाइल्स हो गया था, मैं बहुत डिप्रेशन में चला गया था, मैंने ये बात घर में नहीं बतायी थी,

मुझे लगा कि भगवान नहीं है अगर भगवान होते तो मुझे इतनी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ता, फिर मेरा ऑपरेशन हुआ और मैं ठीक हो गया, लेकिन भगवान पर से मेरा विश्वास टूट गया था, मैंने पूजा-पाठ करना छोड़ दिया था, ये सब होने पर मुझे लगता की पूजा भक्ति ये सब बेकार है भगवान नहीं होते, 7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

फिर मेरे जीवन में एक मोड़ आया जहां एक दिन मैं यूट्यूब पे वीडियोस देख रहा था और जयेशभाई आपका एक वीडियो आया भक्त के सच्चे अनुभव वाला, तो मैंने उस वीडियो को ध्यान से देखा, वीडियो देखने के बाद पता नहीं मेरे अंदर एक अलग ही सकारात्मकता आ गयी, मैंने उसी दिन आपके सारे वीडियोस देख लिए और मन में सोचने लगा कि हनुमानजी सच में संकटमोचन है और ये तो हम सभी जानते है की वे तो महादेव के ही रुद्रावतार है,

मैंने पूजा-पाठ छोडे एक साल हो गया था, लेकिन आपकी वीडियोस देखने के बाद हनुमानजी की भक्ति करने का मन् हुआ और अगले मंगलवार से मैंने 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया, उसी दिन से जयेश भाई आप मानेंगे नहीं मुझे कुछ अलग ही सकारात्मक विचार आने लगे,

पहले मैं मांस अंडा सब खाता था, पर हनुमानजी की शरण में जाने के बाद मैंने नॉन-वेज खाना बंद ही कर दिया, अब तो मुझे नॉन-वेज खाने के विचार भी नहीं आते, अब मैं प्योर वेजीटेरियन बन गया हूँ,

पढ़े: मैं भगवान को नहीं मानता – हनुमान जी के चमत्कार की सच्ची घटना

एक दिन किसी काम के सिलसिले में मैं बाइक से बाहर गया था और मैं बाइक थोड़ा तेज चलाता हूँ, जब काम खत्म होने के बाद मैं वापस घर आ रहा था तो बीच रोड पर एक अंकल उनके बेटे के साथ रोड क्रॉस कर रहे थे,

मेरे बाइक की स्पीड क़रीब 90 की थी, मैंने उनको रोड क्रॉस करते देखा, लेकिन बाइक की स्पीड इतनी थी की मैं बाइक को कंट्रोल नहीं कर सका और उनको बचाने के चक्कर में खुद मैं एक रुकी हुई ट्रक से जा टकराया और टकराते समय मेरे मुंह से बस मेरे प्रभु बजरंगबली का ही नाम निकला और मैं बाइक से गिर पड़ा, 7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

जयेश भाई आप यकीन नहीं करेंगे अगर मेरी जगह कोई और होता तो शायद ही बचता, लेकिन मुझे कुछ नहीं हुआ, मैं निचे गिरा था मेरे आगे मेरी बाइक थी और मैंने तुरंत उठकर बाइक को उठाया और देखा तो दंग रह गया की बाइक को एक खरोंच तक नहीं आयी थी और मुझे भी कुछ नहीं हुआ था मैं बिलकुल ठीक था,

अब आप ही बताए जयेश भाई इतनी तेज बाइक से अगर कोई गिरे तो उसकी क्या हालत होती, लेकिन बजरंगबली ने मुझे कुछ नहीं होने दिया, उसके बाद प्रभु के प्रति मेरी श्रद्धा और बढ़ गयी,

7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

फिर एक दिन किसी कारणवश मेरे मम्मी पापा का झगड़ा हो गया, मेरे पापा मेरी मम्मी को घर में आने के लिए मना कर रहे थे, मेरी मम्मी पापा के डर से मेरी आंटी के घर पर रहने लगी,

ये सब होने पर मैं बहुत ही दुखी था तो मैंने मेरे बजरंगबलि से विनती कर एक दिन बाद मंगलवार को पूरे विश्वास के साथ सुंदरकांड का पाठ किया और प्रभु से प्रार्थना की कि मम्मी पापा को एक कर दो और घर में शांति बनी रहे और उसी रात मेरी मम्मी का कॉल आया और बोले की मैं घर आ रही हूँ तू चिंता ना कर, ये सुनकर जयेश भाई मैं बहुत खुश हो गया और प्रभु को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया,

फिर कुछ दिनों बाद मेरी दादी माँ की तबियत बिगड़ने लगी, उनका सर हर वक़्त चकराता था, दवाई से कुछ दिन ठीक रहता पर फिर वही हाल हो जाता था, फिर मैंने मेरी दादी माँ के लिए बजरंग बाण का पाठ किया और प्रभु की कृपा से कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगा, अब मेरी दादी माँ बिलकुल ठीक है, 7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

जयेश भाई मैंने पढ़ाई में BA और MA कम्पलीट कर लिया है, बस जीवन में एक ही इच्छा है और बजरंगबली से विनती है की मुझे एक अच्छी जॉब मिल जाए और मुझे पूरा विश्वास है कि हनुमानजी की कृपा से मुझे अच्छी जॉब जरूर मिल जाएगी,

हनुमानजी ने जीवन के हर कदम पर मेरा साथ दिया है, अब रोज मैं 5 बार हनुमान चालीसा, 3 बार बजरंग बाण और 1 बार हनुमानाष्टक पाठ करता हूँ, जयेश भाई आपको बहुत-बहुत धन्यवाद जो आपकी वजह से मुझे हनुमानजी की भक्ति मिली,

तो दोस्तों देखा आपने कैसे जीवन के हर कदम पर प्रभु की कृपा अपने सच्चे भक्त पर होती रहती है, इसलिए कहता हूँ दिल से प्रभु का स्मरण करे, अपने आप को उनके प्रति समर्पित करे और अच्छे कर्म करते रहे, देखना प्रभु कभी आपको निराश नहीं होने देंगे…तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.


7 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.

Facebook
LinkedIn
WhatsApp

Related Post

error: Content is protected !!