108 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
मैं भगवान को नहीं मानता – हनुमान जी के चमत्कार की सच्ची घटना
दोस्तों आज ये अनुभव कई लोगो की आँखें खोलने वाला है जो कहते है की भगवान नहीं होते, खास कर आज की युवा पीढ़ी जो ओवर प्रक्टिकल होती जा रही है, तो ध्यान से इस अनुभव को देखिये और ज्यादा से ज्यादा लोगो तक शेयर करे, क्या पता किसी की ज़िन्दगी बदल जाये, 108 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
अगर मेरा नाम कुछ दिनो पहले पुछा जाता तो बडे गर्व से नाम बता देता की ‘सुयश कदम’ नाम है और खुश भी हो जाता, लेकिन आज की तारीख में सिर्फ मैं हनुमान जी का भक्त हूँ और उनके नाम से मेरी पहचान हो जाये ये इच्छा है.
बात करते है पिछले साल की. एक साल पहले मैं सबसे बड़ा नास्तिक था. बस गणेशोत्सव में गणपती जी विराजमान होते तो ऐसे ही हाथ जोड़ता था. बाकी किसी मंदिर में या भगवान की सेवा के लिए हमेशा ना बोलना मेरी आदत थी.
शनिवार हो या फिर कोई और दिन हमेशा तामसिक भोजन करना आदत थी मेरी. मेरी माँ अगर कहे कि आज शनिवार है, तू नॉन-वेज मत खा तो मैं उसी दिन नॉन-वेज खाता था और कोई भी भगवान का पाठ करे तो बोलता था कि “इससे क्या होगा, भगवान तो इंसान में बसता है और अगर भगवान है तो कहा है, पाप बढ़ गया तो भी कुछ कर क्यों नही रहा?”
अब तक मैं सबसे ज्यादा नास्तिक बनने से खुश हो रहा था और कोविड में मेरे चाचा की मौत हो गयी, उसके बाद मेरी दादी भी चल बसी और इस चीज की वजह से मैं बहुत ज्यादा गुस्सा हो गया की मेरे अपने लोग चले गए, जो इतने अच्छे थे और ये अगर भगवान ने किया है, तो मैं अबसे उसके सामने हाथ नही जोड़ूंगा. 108 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
गणेशोत्सव का समय था लेकिन मैंने एक बार भी हाथ नही जोड़े. गुस्सा बढ़ रहा था. मैंने भगवान की तरफ देखना बंद कर दिया था और उसके बाद शुरू हुआ मेरी लाइफ बदलने का सिलसिला.
मोबाईल तो हमेशा यूज़ करता हूँ मैं और ज्यादा टाइम यूट्यूब पर कुछ न कुछ देखता रहता हूं और एक दिन अचानक मुझे यूट्यूब पे एक सजेशन आया, वो था हनुमान जी का हॉटस्टार का एनिमेटेड शो का ट्रेलर. मैंने इग्नोर किया और सबकुछ हिस्ट्री वगैरा क्लियर कर दिया.
लेकिन उसके बाद मैं जहाँ जाऊ उधर हनुमान जी का फोटो दिखता था, या फिर अखबार में भी दिख रहे थे हनुमान जी और 1-2 हफ्ते बाद फिर से वही ट्रेलर दिखा और उसके बाद मुझे पता नही चला की क्यों मैंने वो ट्रेलर देखा और बाद में वो मूवी भी देखि. 108 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi

उसके बाद पता नहीं कैसे पर मैं हनुमान जी की तरफ खिंचता चला गया. मैंने हनुमान चालीसा क्या है वो देखा और एक बार हनुमान चालीसा को सुना भी और इतना ज्यादा आराम मिला मुझे की मुझे पता चला कि इसमें कुछ अलग बात है.
मैं टेंशन से जूझ रहा था लेकिन हनुमान चालीसा को सुनने के बाद ऐसा लगने लगा कि कोई है जो अब मेरे साथ आ रहा है या मुझे उसके साथ जाने के लिये मजबूर कर रहा है.
फिर मैंने हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया और मैं शनिवार को उपवास रखने लगा जब कि उपवास करने के बाद मैं बीमार होता था लेकिन इस बार कुछ नही हुआ.
तो मैंने उपवास और कड़क कर दिया, मैं सिर्फ फल और जल ग्रहण करने लगा, लेकिन हनुमान जी की दया से एक बार भी मुझे कष्ट नही हुआ, जैसे कि हनुमान जी मेरा सारा कष्ट मुझसे दूर भेज रहे हो. बाद मे मैंने नॉन-वेज खाना भी छोड़ दिया और हर रोज हनुमान चालीसा पढ़ने लगा. 108 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
हनुमान जी के जन्मोत्सव पे मैंने सोच लिया की 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करूँगा और मैंने सुबह शुरुवात की और जैसे मैं 38वी बार पढ़ रहा था,
पढ़े: मेरी साँसें रुक गई थी, सबने कहा कि मैं मर चुकी हूँ – हनुमान जी के चमत्कार की सच्ची घटना
तो मुझे हनुमान जी के साक्षात दर्शन हो गए वो भी एक छाया में, 6-8 सेकंड वो दिख रहे थे मुझे और मैंने कैमरा में फ़ोटो खिचना चाहा, लेकिन देर हो गयी थी, फिर भी थोड़ा पार्ट फ़ोटो में आया. आधा चेहरा दिख रहा है फ़ोटो में जबकि मुझे पूरे दर्शन हो गए थे.
लेकिन प्रभु की कृपा से मेरी सारी परेशानी अब दूर हो गयी है, जिस घर में मैं रहता हूं उधर मुझे कुछ बुरी शक्तियां मेहसूस होती थी लेकिन जब से हनुमान जी की शरण मे गया हूँ तब से वो सब बंद हो गया है. अब तो किसी से डर नही लगता.
तो ये था मेरा अनुभव की एक साल पहले मैं पूरा नास्तिक था, लेकिन प्रभु की शरण में जाने के बाद मुझमें इतना बदलाव आया कि मैं अब आस्तिक बन गया हूं और अब मेरी परेशानी मेरी बीमारी सब मुझसे दूर ही हो गयी है. हनुमान जी बहुत ज्यादा दयालु है और हर वक्त अपने भक्त की मदद करते रहते है. 108 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi
तो दोस्तों देखा आपने हनुमानजी की शरण में जाने के बाद कितना बड़ा परिवर्तन हुआ इस भक्त की जिंदगी में, हनुमानजी है तो सब संभव है, वे बड़े दयालु है वे कभी अपने भक्त को गलत मार्ग पर नहीं भटकने देते, बस उनपर अटूट विश्वास रखे और अच्छे कर्म करते रहे देखना वे आपके सारे संकट हर लेंगे…तो ऐसे ही है हमारे बजरंगबली.
108 Hanuman Chalisa Chamatkar in Hindi पोस्ट के लिए अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक पहुंचाएं और यदि आपके साथ भी इस तरह का कोई चमत्कार हुआ है तो हमें dharmikstory@gmail.com पर लिखें, हम इस वेबसाइट पर आपकी कहानी प्रकाशित करेंगे.